Sunday, May 18, 2025

नोएडा के उद्यानिक डंपिंग साइट पर लगी आग, शहर में फैला काला धुंआ

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-32 के उद्यानिक वेस्ट के लिए बनाए गए डंपिंग ग्राउंड में  आज दोपहर को भीषण आग लग गई। आग खाली मैदान में पड़े वेस्ट में लगी। जिससे कई किलोमीटर तक धुआं उठता दिख रहा है। इससे पहले भी दो बार यहां आग लग चुकी है। दोनों बार में आग बुझाने में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लग गया था। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई है। आग लगी या लगाई गई वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से देखा जा रहा है।

 

मुजफ्फरनगर में प्रिंसिपल देखते थे स्कूल में अश्लील वीडियो, बच्चों ने मचा दिया हंगामा

 

सेक्टर-32 में पार्क और हार्टिकल्चर का वेस्ट डंप किया जाता है। इसके लिए यहां गहरे गढ्ढे बनाकर पत्तों को दबा दिया जाता है। बताया गया कि कई दिनों से यहां पर गीला और सूखा कूड़ा भी डंप किया जा रहा था। दोपहर करीब 3 बजे आग लगी। पत्तों की वजह से आग तेजी से फैली। ये आग धीरे-धीरे फैल रही है। इससे निकलने वाला धुंआ लोगों को दिक्कत कर रहा है। साथ ही धुंआ सड़क पर है ऐसे में वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। अब तक किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय