Monday, April 28, 2025

दिल्ली के पांडव नगर में घर के अंदर लहूलुहान मिली मां, बेटा-बेटी के शव बरामद, पिता लापता

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई है, जिसमें एक घर के अंदर एक महिला लहूलुहान और दो बच्चे मृत अवस्था में मिले हैं और उनके पिता लापता हैं। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, पुलिस को कॉल करने वाले ने बताया था कि शशि गार्डन के रहने वाले 42 साल के श्याम जी नामक उनका भाई लापता है और उनके घर पर कल से ताला लगा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक बंद घर के अंदर एक 15 साल के लड़के और एक 9 साल की लड़की की लाश मिली है। इस घर में बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों का पिता फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

[irp cats=”24”]

शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घर में मौजूद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पूर्वी दिल्ली डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया है कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक पीसीआर कॉल मिली और फोन करने वाले ने बताया कि उसका भाई कल से लापता है और उसके घर पर ताला लगा हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि घर के अंदर तीन लोग घायल स्थिति में थे। महिला की उम्र करीब 38-40 साल है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दो बच्चे भी मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय