Saturday, September 28, 2024

सहारनपुर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

सहारनपुर। सहारनपुर के सरसावा थाना इलाके के रायपुर गांव में देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया।  इस खूनी संघर्ष में 5 से ज्यादा लोग घायल हुए है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कई राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है, बताया जा रहा है कि देर रात पुराने विवाद के चलते एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गए। पहले तो इनमें काफी देर तक तू-तू मैं-मैं होती रही, उसके बाद दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।

इसके अलावा दोनों पक्षों में धारदार हथियार भी चले। जिसमें दोनों तरफ से 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सहारनपुर के एसपी देहात सुरज राय ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुँच गयी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। साथ ही इस मामले में आरोपी लोगों की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय