Sunday, April 27, 2025

नोएडा प्राधिकरण के डंपिंग ग्राउंड में मिला लहूलुहान शव,मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। सेक्टर-71 स्थित नोएडा प्राधिकरण के डंपिंग ग्राउंड में बुधवार शाम चार बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राउंड के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सड़ी गली अवस्था में शव को देखा और इसकी सूचना डॉयल 112 पर दी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं,ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या की और शव को डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। शव इतना शत विक्षत है कि उसे पहचानना मुश्किल हो रहा है। फेज तीन थाना प्रभारी ने बताया कि जिले के सभी थानों से हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की जानकारी मांगी गई है। स्थानीय लोगों से भी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया की भी शव की पहचान के लिए मदद ली जा रही है।
शव पुराना होने के कारण शरीर से काफी दुर्गंध आ रही थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संबंधित व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी। पुलिस डंपिंग ग्राउंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय