Saturday, April 12, 2025

गाजियाबाद में कमरे में लटका मिला कंपनी के हेल्पर का शव,जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद। कौशांबी के भोवापुर में 24 साल के युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की है। जहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि युवक एक महिला के साथ किराए के कमरे में रहता था। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी है।

 

आजमगढ़ का रहने वाला 24 वर्षीय पवन एक कंपनी में हेल्पर का काम करता था। वह भोवापुर गांव में पिछले आठ महीने से एक महिला के साथ किराये के कमरे में रहता था। महिला के अपने पति से दो बच्चे भी हैं। हालांकि वह पति से विवाद के बाद अलग रहती है। कुछ महीनों पहले पवन की महिला से मुलाकात हुई थी।

 

पुलिस का कहना है कि रात एक बजे महिला कमरे पर लौटी तो गेट खोलते ही उसके होश उड़़ गए। पंखे से पवन लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पवन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जांच में आया कि महिला और पवन की कहासुनी होती रहती थी। परिजनों को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें :  अमरोहा में तीन बच्चों की मां ने पति को दिया तलाक, 12वीं के छात्र से रचाई शादी, नाम बदलकर बनी ‘शिवानी’
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय