Wednesday, May 21, 2025

सहारनपुर में नाले में फोटोग्राफर का शव पड़ा मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर पर एक नाले में फोटोग्राफर का शव पड़ा मिला है। मृतक के शरीर पर कोई चोट निशान नहीं है। वहीं, परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। सीसीटीवी कैमरे में तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक  फोटोग्राफर था।

 

नगर कोतवाली के राधा विहार निवासी मांगेराम (56) देहरादून स्थित आकाशवाणी कार्यालय में फोटोग्राफर और अपर डिवीजन क्लर्क थे। वह रोजाना सहारनपुर से देहरादून आते-जाते थे। बीती रात वह घंटाघर पर बस से उतरे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन मांगेराम का कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने देहरादून स्थित उनके कार्यालय में भी संपर्क किया। मोबाइल भी लगातार बंद आता रहा। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

 

 

मांगेराम का शव नेहरू मार्केट के पास नाले में मिला है। सूचना के बाद परिजन वहां पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी कैमरे में तीन से चार युवक मांगेराम के साथ घंटाघर से नेहरू मार्केट नाले की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। वह उनके परिचित हैं या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।मांगेराम के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटी हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय