Monday, April 28, 2025

मुज़फ्फरनगर में घर से गायब हुई महिला का शव पेड़ पर लटका मिला, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मोरना। गांव भुवापुर में चार दिन पूर्व घर से लापता हुई महिला का शव पेड़ पर लटका मिला है। जंगल में महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने  महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर में 45 वर्षीय सुशीला पत्नी विनोद बीते गुरुवार को लापता हो गयी थी। तलाश करने के बाद महिला का कोई पता नहीं चल सका था। पति ने पत्नी की गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई थी। रविवार की शाम सुशीला का शव गांव की आबादी से एक मील दूर खोले के जंगल में कट सागौन के पेड़ से लटका मिला, वहां बकरी चरा रहे ग्रामीण सतीश को तेज दुर्गन्ध का आभास हुआ, तो उसने महिला के शव को पेड़ से लटका देखा, ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची ककरौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुशीला की मौत से पति विनोद पुत्र रविन, अंकित, शनि व पुत्री शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को पति द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय