Monday, February 24, 2025

सपा विधायक के भाई रिजवान का दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त

कानपुर। सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंंकी के भाई रिजवान के दोनों शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया।

जाजमऊ थाना में रिजवान के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, तोड़फोड़, बलवा, आगजनी, रंगदारी तथा जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं 37वीं वाहिनी पीएसी कृष्णा नगर निवासी सेवानिवृत्त सिपाही शैलेंद्र सिंह पर प्लाट के कब्जे के कई मामले दर्ज हैं।

जिलाधिकारी न्यायालय ने शुक्रवार को सिपाही शैलेन्द्र सिंह की राइफल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। सरेराह फायरिंग करने के मामले में ब्रह्मनगर निवासी अजय प्रताप सिंह की रिवाल्वर का भी लाइसेंस निरस्त किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय