Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, दो हुए फरार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए  के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके दोनों पैर में लगी है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस बृहस्पतिवार की रात को एसई सिटी गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर सवार होकर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने की बजाए तेज गति से भागने लगे। बदमाश होने का शक होने पर पुलिस ने पीछा किया।
 

उन्होंने बताया कि मॉर्फेस सोसाइटी के पास उनकी स्कूटी फिसल कर गिर गई। उन्होंने बताया कि स्कूटी पर बैठे दो बदमाश मौके से भाग गए, जबकि एक बदमाश वहीं पर गिर गया। उसने अपने पास रखे अवैध हथियार से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पवन पुत्र सतीश भाटी निवासी ग्राम बडपुरा के दोनों पैरों में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

उन्होंने बताया इसके दो साथी निशु उर्फ करन तथा शादाब उर्फ सद्दाम मौके से भाग गए हैं।  उन्होंने बताया कि उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। अपार उपायुक्त ने बताया कि उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, एक स्कूटी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने लूटपाट के दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। इसकी गिरफ्तारी पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर पूर्व में लूटपाट ,हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में तेरह मुकदमे दर्ज है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय