Wednesday, April 23, 2025

बीच सड़क पर ट्रक चालक को लड़कों ने रॉड से पीटा, दो दिन बाद सफदरजंग में हुई मौत

ग्रेटर नोएडा, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में 8 अक्टूबर को एक युवक ने अपनी ट्रक को रास्ते में खड़ा कर दिया था। जिसको लेकर दो लोगों का युवक से विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों में आपस में बहस शुरू हुई और नौबत मारपीट तक आ गई।

राजेश नाम के युवक को एक नाबालिग और दूसरे युवक ने रॉड और डंडों से बुरी तरह पीट दिया। राजेश को गम्भीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार रात युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आंत फटने की वजह से उसकी मौत हुई है।

[irp cats=”24”]

दरसअल, कासना थाना क्षेत्र की एक साइट में ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चालक राजेश ने सोमवार रात अपनी गाड़ी को रास्ते में खड़ा कर दिया। इसी दौरान मजदूरी करने वाले एक नाबालिग व गोविंद वहां आ गए। इन लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर ही इनके बीच विवाद हुआ था। इन लोगों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान इन तीनों लोगों में जमकर लात-घूंसे चले। फिर रॉड से एक दूसरे पर हमला कर दिया।

दोनों की मारपीट और हमले में राजेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन, उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान आंत फटने से राजेश की मंगलवार रात को मौत हो गई। इस लड़ाई और झगड़े के बारे में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। राजेश की मौत के बाद अस्पताल से पुलिस को जानकारी दी गई।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से शिकायत लेकर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जबकि, नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय