Saturday, January 25, 2025

मेरठ में निगम में कार्यकारिणी सदस्य को लेकर भाजपा नेताओं में मंथन

मेरठ। नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्य के लिए पार्षदों के नाम को लेकर भाजपा नेताओं की फिर बैठक हो सकती है। कार्यकारिणी से बाहर हुए पार्षद राजीव गुप्ता, दीपक वर्मा और विक्रांत ढाका ने दोबारा सदस्य बनाने का प्रस्ताव भाजपा नेताओं के सामने रखा है।

 

 

मुजफ्फरनगर में दलित युवक की पीटकर हत्या, सैलून से लौटते समय प्रधान पुत्रों ने दिया घटना को अंजाम

 

महापौर की बैठक में भाजपा पार्षद अनिल वर्मा, संदीप रेवड़ी, दीपिका शर्मा और नरेश कश्पय को सदस्य के नाम पर सहमति बनी है। भाजपा के अन्य पार्षदों ने भी सदस्य बनाने के लिए सिफारिश लगाई है। एआईएमआईएम पार्षद रिजवान अंसारी, कीर्ति घोषला, इकरामुद्दीन सैफी और कहकशां के नाम को लेकर चर्चा हुई है। कार्यकारिणी में 90 पार्षद, सांसद अरुण गोविल, विधायक अमित अग्रवाल सहित 98 मतदाता है।

 

 

मुजफ्फरनगर में लाखों की सिगरेट चोरी का हुआ खुलासा, 50 लाख की नकदी समेत 28 लाख की सिगरेट बरामद

 

नगर निगम की कार्यकारिणी का सदस्य बनने के लिए भाजपा अपने चार पार्षद और विपक्ष को दो पार्षद चुनाव मैदान में उतारना है, जबकि विपक्ष चार पार्षदों को चुनाव लड़वाने की तैयारी में लगा है। इसे लेकर भाजपा और विपक्ष में अलग-अलग चर्चा चल रही है। दो जनवरी को मतदान होना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!