शामली में रालोद का प्रदेश सचिव गिरफ्तार, पुलिस ने घर के तहखाने से पकड़ा, 30 करोड़ की सम्पत्ति भी की गई है कुर्क

On

शामली।
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में झिंझाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर फिरोज खान को सोमवार दोपहर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों, एसओजी टीम और थाना झिंझाना की संयुक्त पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस ने कस्बा झिंझाना के मोहल्ला पठानान स्थित उसके आवास के तहखाने से फिरोज खान को दबोचा और सीधे थाने ले गई। फिरोज सत्ताधारी रालोद का नेता है और प्रदेश सचिव के पद पर भी बताया जाता है। 

गिरफ्तारी के समय फिरोज के परिजनों और समर्थकों ने जमकर विरोध किया। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था कायम की। इसके बाद आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, जोरदार धमाके, सुरक्षा बढ़ाई गई

30 करोड़ की संपत्ति पहले ही हो चुकी है कुर्क

गौरतलब है कि गैंगस्टर फिरोज खान की करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति को जिला प्रशासन ने 25 दिसंबर 2025 को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया था। प्रशासन ने संपत्तियों पर कुर्की के बोर्ड भी लगाए थे। पुलिस-प्रशासन का दावा है कि यह संपत्ति अपराध से अर्जित की गई थी।

और पढ़ें एशेज पांचवां टेस्ट: स्टीव स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, तीसरे दिन स्टंप्स तक ली 134 रनों की बढ़त

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहा था फिरोज

संपत्ति कुर्क होने के बाद से फिरोज खान लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रहा था। इन वीडियो में उसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। कभी उसने फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया तो कभी अपने एनकाउंटर की आशंका जताई। एक वीडियो में उसने खुद को जंजीरों से बांधकर हाउस अरेस्ट बताया, जबकि एक अन्य वीडियो में उसने जौनपुर में महिला से दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि इन वीडियो के माध्यम से सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का प्रयास किया गया।

और पढ़ें टॉक्सिक' की पहली झलक में मेलिसा के अवतार में नजर आईं रुक्मिणी वसंत

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी का मुकदमा

पुलिस ने फिरोज खान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सोशल मीडिया पर धमकी देने और वीडियो वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में कस्बा झिंझाना निवासी उमर और टपराना निवासी महिला शोबी (फिरोज की भतीजी) को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

रालोद से जुड़ाव पर सियासी हलचल

फिरोज खान राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कस्बे में कई स्थानों पर उसके रालोद के प्रदेश सचिव होने के बैनर भी लगे हुए हैं। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा है कि फिरोज लंबे समय से पार्टी का सदस्य जरूर है, लेकिन प्रदेश सचिव पद के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस पूरे मामले पर पार्टी के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लंबा आपराधिक इतिहास

एएसपी सुमित शुक्ला के अनुसार, फिरोज खान पर शामली, सहारनपुर और मेरठ जनपदों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, मारपीट, बलवा, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुछ मामलों में न्यायालय से स्टे होने की बात भी सामने आई है, लेकिन हालिया मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

चुनाव भी लड़ चुका है फिरोज

फिरोज खान पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। वह एक बार कैराना विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव और एक बार नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुका है। इसके अलावा उसने अपनी पत्नी शाहिस्ता और समर्थक कय्यूम को भी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़वाया, लेकिन सभी चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

वाराणसी में पंकज चौधरी का बड़ा बयान! “जी-राम-जी बिल से 125 दिन रोजगार की गारंटी

वाराणसी। वाराणसी से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वाराणसी दौरे...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में पंकज चौधरी का बड़ा बयान! “जी-राम-जी बिल से 125 दिन रोजगार की गारंटी

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी का वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने का आदेश दिया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सत्तापक्ष और विपक्ष की मांग...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी का वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने का आदेश दिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान: "भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है नई पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था

   वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान: "भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है नई पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों ने की जांच की मांग

पटना। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों ने की जांच की मांग

पश्चिम यूपी में प्रचंड ठंड, बर्फीली चेतावनी जारी, 9-11 जनवरी में मिलेगी आंशिक राहत

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रचंड ठंड के प्रकोप ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। गलन और ठिठुरन से लोगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पश्चिम यूपी में प्रचंड ठंड, बर्फीली चेतावनी जारी, 9-11 जनवरी में मिलेगी आंशिक राहत

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में पंकज चौधरी का बड़ा बयान! “जी-राम-जी बिल से 125 दिन रोजगार की गारंटी

वाराणसी। वाराणसी से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वाराणसी दौरे...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में पंकज चौधरी का बड़ा बयान! “जी-राम-जी बिल से 125 दिन रोजगार की गारंटी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान: "भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है नई पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था

   वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान: "भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है नई पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था

पश्चिम यूपी में प्रचंड ठंड, बर्फीली चेतावनी जारी, 9-11 जनवरी में मिलेगी आंशिक राहत

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रचंड ठंड के प्रकोप ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। गलन और ठिठुरन से लोगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पश्चिम यूपी में प्रचंड ठंड, बर्फीली चेतावनी जारी, 9-11 जनवरी में मिलेगी आंशिक राहत

सीएम योगी का जनता दर्शन: "हर पीड़ित की समस्या का समाधान सरकार की जिम्मेदारी"; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

-जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं-सीएम के निर्देश - शीघ्रता से समस्याओं का निस्तारण करें...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
सीएम योगी का जनता दर्शन: "हर पीड़ित की समस्या का समाधान सरकार की जिम्मेदारी"; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश