PM मोदी डिग्री विवाद: अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को हाईकोर्ट से झटका, अलग सुनवाई की याचिका खारिज

On
अर्चना सिंह Picture

अहमदाबाद। गुजरात उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़े मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी (आआपा) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी। केजरीवाल ने इस मामले में पार्टी नेता संजय सिंह से अलग ट्रायल चलाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

जस्टिस एम.आर. मेंगदे ने मंगलवार, 13 जनवरी को यह आदेश सुनाते हुए कहा कि याचिका खारिज की जाती है। फिलहाल आदेश की विस्तृत प्रति आना बाकी है। अदालत ने इस मामले में अपना फैसला पिछले महीने सुरक्षित रख लिया था।

केजरीवाल ने अहमदाबाद सिटी सेशंस अदालत के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश मनीष प्रद्युम्न पुरोहित के 15 दिसंबर 2025 के आदेश को चुनौती दी थी। इस आदेश में सत्र अदालत ने दंडाधिकारी न्यायालय के 23 सितंबर 2023 के फैसले को बरकरार रखते हुए आरोपितों के ट्रायल को अलग करने की केजरीवाल की मांग को खारिज कर दिया था।

केजरीवाल का तर्क था कि उनके और संजय सिंह के खिलाफ लगे आरोप अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं, इसलिए दोनों पर एक साथ मुकदमा चलाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा था कि दोनों ने अलग-अलग तारीखों पर बयान दिए थे और सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो अपलोड किए गए थे, इसलिए संयुक्त ट्रायल उचित नहीं है।

हालांकि, सत्र अदालत ने माना कि केजरीवाल और संजय सिंह दोनों ने गुजरात विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान दिए और यह बयान एक ही राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित थे। अदालत ने कहा कि दोनों नेता एक ही राजनीतिक दल से जुड़े हैं और उनकी कार्रवाई में निरंतरता दिखाई देती है।

अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता(सीआरपीसी) की धारा 223 का हवाला देते हुए कहा कि यदि आरोपित एक ही लेन-देन या एक ही उद्देश्य के तहत अपराध करते हैं तो उनका संयुक्त ट्रायल किया जा सकता है। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला संयुक्त ट्रायल के दायरे में आता है, इसलिए केजरीवाल की याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती।

क्या है पूरा मामला?

अरविंद केजरीवाल ने 01 अप्रैल 2023 को और संजय सिंह ने 2 अप्रैल 2023 को अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय ने अहमदाबाद की दंडाधिकारी अदालत में दोनों नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था, जिस पर अदालत ने समन जारी किए थे।

फरवरी 2024 में गुजरात उच्च न्यायालय ने दंडाधिकारी न्यायालय के जारी समन को सही ठहराने वाले सत्र अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली केजरीवाल और संजय सिंह की याचिकाएं भी खारिज कर दी थीं। शिकायत में कहा गया है कि यह बयान उस समय दिए गए थे, जब गुजरात उच्च न्यायालय ने 2016 में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उस आदेश को रद्द किया था, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री से जुड़ी जानकारी देने का निर्देश दिया गया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

नोएडा की कंपनी ने लॉन्च किया दुनिया का पहला एआई आधारित साइबर सुरक्षा ऐप “अरिस्टा साइबर कॉप”

नोएडा। भारत में डिजिटल इंडिया के दौर में बढ़ते साइबर स्कैम और डिजिटल अरेस्ट जैसे खतरों से लड़ने के लिए...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा की कंपनी ने लॉन्च किया दुनिया का पहला एआई आधारित साइबर सुरक्षा ऐप “अरिस्टा साइबर कॉप”

फरीदाबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी

फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास...
Breaking News  दिल्ली NCR  फरीदाबाद 
फरीदाबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

लेडेकी ने प्रो स्विम सीरीज़ में रचा इतिहास, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में दूसरा सबसे तेज़ समय

लॉस एंजेलिस। नौ बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिका की केटी लेडेकी ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित...
Breaking News  खेल 
लेडेकी ने प्रो स्विम सीरीज़ में रचा इतिहास, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में दूसरा सबसे तेज़ समय

अमेठी में देसी जुगाड़ का कमाल! सिर पर कढ़ाई–भगौना, बाइक बनी रसोई ऑन व्हील्स

अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली कस्बा क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अमेठी में देसी जुगाड़ का कमाल! सिर पर कढ़ाई–भगौना, बाइक बनी रसोई ऑन व्हील्स

उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण समाज पर मायावती का बड़ा दांव, BSP सरकार को बताया ज़रूरी

लखनऊ। लखनऊ से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ब्राह्मण समाज पर मायावती का बड़ा दांव, BSP सरकार को बताया ज़रूरी

मुरादाबाद के सहायक अध्यापक अमित तोमर को मिला शिक्षक आइकॉन अवार्ड

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद के विकासखंड कुंदरकी स्थित कम्पोजिट विद्यालय कलालखेड़ा के सहायक अध्यापक अमित तोमर को शिक्षक आइकॉन अवार्ड से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के सहायक अध्यापक अमित तोमर को मिला शिक्षक आइकॉन अवार्ड

मायावती के जन्मदिन पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट सर्किट , मचा हड़कंप

   लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन के अवसर पर बुलायी गयी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शार्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती के जन्मदिन पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट सर्किट , मचा हड़कंप