सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय को बॉर्डर पर रोका; घंटों चली 'नूरा-कुश्ती', भंगेला चौकी पर लिया हिरासत में
मुज़फ्फरनगर/खतौली (Muzaffarnagar)। मेरठ के चर्चित सोनू कश्यप हत्याकांड के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को भारी पुलिस बल ने मेरठ-मुज़फ्फरनगर की सीमा पर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और घंटों नूरा-कुश्ती चली। आगे बढ़ने की जिद पर अड़े अजय राय को अंततः पुलिस ने हिरासत में लेकर भंगेला चेक पोस्ट पर बैठाए रखा।
वीडियो कॉल पर बंधाया ढांढस, मांगी 50 लाख की आर्थिक मदद
भले ही पुलिस ने अजय राय को गांव जाने से रोक दिया, लेकिन उन्होंने तकनीकी माध्यम से पीड़ित परिवार से संपर्क साधा। अजय राय ने सोनू कश्यप की बड़ी बहन आरती कश्यप से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की और उन्हें ढांढस

बंधाते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार की मांगों का एक मांग पत्र तैयार कर उन्हें भेजा जाए।
भाजपा सरकार पर साधा निशाना: "सुशासन का दावा खोखला"
हिरासत के दौरान अजय राय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लूट, डकैती और हत्याएं आम हो गई हैं और सुशासन का दावा पूरी तरह खोखला है। कांग्रेस ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान अजय राय के साथ पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, कमल मित्तल, मनोज चौधरी, अनिल चौधरी और मदन शर्मा पुलिस हिरासत में रहे। दूसरी ओर, सोनू कश्यप के घर पहुंचने वालों में पूर्व गृह राज्य मंत्री सईदु जमा, राकेश पुंडीर, अनमोल जैन, दिनेश पाल, विनोद धीमान और नरेश भारती शामिल रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां