Wednesday, April 16, 2025

ब्रिटेन में चैरिटीडोनेशन मामले में धोखाधड़ी को लेकर ब्रिटिश सिख भाई-बहन को जेल

लंदन । सिख यूथ यूके समूह के जरिए चैरिटी दान (डोनेशन) केस में धोखाधड़ी के मामले में ब्रिटेन की एक अदालत ने ब्रिटिश सिख भाई-बहन (कलदीप सिंह और राजबिंदर कौर) को दोषी पाए जाने के बाद सजा सुनाई है।

एप्पल के स्टीव जॉब्स की पत्नी लारेन पॉवेल ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, महाकुंभ भी जाएंगी

राजबिंदर कौर (55 वर्ष) को धन शोधन और 50 हजार ब्रिटिश पाउंड मूल्य की चोरी के छह मामलों तथा ब्रिटेन के चैरिटीज एक्ट 2011 की धारा 60 के तहत एक मामले में दोषी ठहराया गया, जो जानबूझकर या लापरवाही से चैरिटी आयोग को गलत या भ्रामक जानकारी प्रदान करने से संबंधित है।उसके भाई कलदीप सिंह लेहल (43 वर्ष) को भी चैरिटीज एक्ट के तहत इसी आरोप में दोषी ठहराया गया। दोनों भाई बहन मिलकर सिख यूथ यूके (एसवाईयूके) समूह चलाते थे।

कानपुर में मेयर का मुस्लिम क्षेत्रो में बंद पड़े मंदिरों को खोजने का अभियान जारी, अतिक्रमण देख भड़की

बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने राजबिंदर कौर को ने दो वर्ष और आठ महीने के कारावास की सजा सुनाई है। जबकि कलदीप को 18 महीने और 80 घंटे की सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई है। यह मामला अक्टूबर 2018 का है।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस की अधीक्षक एनी मिलर ने सजा सुनाए जाने के बाद एक बयान में कहा कि एसवाईयूके स्पष्ट रूप से उनकी जीवनशैली को वित्तपोषित करने और कर्ज चुकाने का एक साधन था, लेकिन सरल शब्दों में कहें तो कौर बड़ी

मुज़फ्फरनगर के छपार में कलेक्ट्रेट बनाने का विरोध शुरू, बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विकास मेले का किया शुभारंभ

मात्रा में धन चुरा रही थीं, जिसे स्थानीय लोगों ने अच्छे कार्यों के लिए दान किया था। उन्होंने बताया कि दोनों भाई-बहन को शुरू में जुलाई 2019 में गिरफ्तार किया गया था और बाद में सितंबर 2019 में उन पर आरोप लगाए गए।

बता दें कि बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में सुनवाई के बाद सितंबर 2024 में दोनों को दोषी ठहराया गया था, जिसके दौरान यह

शामली के युवक ने इन्टाग्राम पर पीएम मोदी के खिलाफ की टिप्पणी, भेजा गया जेल

सामने आया कि कौर और लेहल ने 2016 में क्षेत्र के स्वतंत्र नियामक चैरिटी कमीशन के समक्ष एक आवेदन किया था ताकि इसे पंजीकृत चैरिटी बनाया जा सके। लेकिन जब आयोग ने एसवाईयूके के बारे में और जानकारी मांगी तो जानकारी नहीं दी गई, इसलिए चैरिटी आवेदन बंद कर दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय