Tuesday, May 13, 2025

मेरठ में संपत्ति विवाद में कुल्हाड़ी से भाई ने की बहन की हत्या,पिता ने बेटे के खिलाफ दी तहरीर

मेरठ। गांव रूहासा में संपत्ति विवाद में एक भाई ने अपनी सगी बहन की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भाई कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पिता ने 20 लाख रुपए की जमीन बेची थी। जमीन का पैसा तीन भाई-बहनों में बांटा जाना था। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते युवक अरविंद ने अपनी सगी बहन रीता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

 

 

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव रूहासा में में एक व्यक्ति के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों बच्चों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो रहा था। इसी बीच बातचीत में वादविवाद हुआ।जिसमें गुस्से में आकर भाई अरविंद ने सगी बहन की कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी। सगी बहन की हत्या करने के बाद युवक खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता से घटना के बारे में जानकारी ली। पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ सगी बेटी की हत्या करने की तहरीर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय