Saturday, May 11, 2024

मुजफ्फरनगर के नुमाइश कैंप में आयोजित पशु मेले में पहुंचा 10 करोड का भैंसा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुज़फ्फरनगर। जिले के नुमाइश मैदान में छह और सात अप्रैल को राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। देशभर के 1200 उच्च नस्लीय सर्टिफाइड पशुओं के साथ ही करीब 50 हजार किसान और पशुपालक मेले में जुटेंगे। किसानों को पशुपालन और खेती की नवीनतम जानकारी देने के लिए देशभर के वैज्ञानिक शामिल रहेंगे। 150 स्टाल लगाए जाएंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि दो दिनों तक किसानों पशुपालकों और पशुओं के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। इसमें नस्लीय आधार पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले पशुओं के लिए पशुपालकों को नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट एनीमल ऑफ द शो के इनाम की धनराशि पांच लाख रुपये रखी गई है। पशुओं की 18 श्रेणियों के लिए करीब 50 लाख रुपये की धनराशि इनाम में बांटी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले होंगे। विजेताओं को करीब डेढ़ लाख रुपये की ईनाम राशि मिलेगी। प्रतिभाग करने वाले पशुओं को फैशन मॉडलिंग और डॉग शो की भांति ही मंच पर कैटवॉक करते हुए देखा जा सकेगा। इसी कैटवॉक के आधार पर पशु की नस्ल और क्षमता को परखकर विजेता का खिताब दिया जायगा। निर्णायक मंडल में विशेषज्ञ वैज्ञानिक शामिल रहेंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि मेले में लगभग 25 हजार किसानों के प्रतिदिन सम्मिलित होने की संभावना है। मेले का उद्घाटन छह अप्रैल को मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन मंत्री पुरुषोतम रुपाला और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सम्मिलित होंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह तथा विधायक पंकज सिंह सम्मिलित होंगे।

मेला परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में लगभग 150 स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें 75 कृषि यांत्रिकी उपकरण, ड्रोन, एग्री-स्टार्टअप, 40 स्टाल डेयरी एवं पशुपालन, 15 स्टाल मत्स्यपालन, 20 स्टाल आईसीएआर से सम्बंधित होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विशेषकर गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए इससे सम्बंधित नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था रहेगी।पशु प्रदर्शनी में सिर्फ बछिया ही होगी वाला सीमन भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 500 रुपये की सब्सिडी का ऐलान भी किया है। दो दिवशीय इस पशु मेले में अलग अलग राज्यों से पशु किसान पहुँचने शुरू हो गए है। 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस मेले का उद्घाटन करेंगे उसके बाद नितिन गडकरी दूर दराज से आये किसानो को सम्बोधित करेंगे। जिसके लिए मेले में एक भव्य पंडाल बनाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय