Tuesday, May 13, 2025

नोएडा में माता की ज्योत लेकर जा रहे युवक को बस ने कुचला, हालत गंभीर

 नोएडा। नवरात्र शुरू होने से पूर्व दिल्ली स्थित कालका मंदिर से ज्योत लेकर जनपद बुलंदशहर जा रहे एक युवक को नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर- 148 के पास आज सुबह को एक अज्ञात बस चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल लोकेश (20 वर्ष) की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वह जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि लोकेश के साथ कुछ अन्य लोग भी कालका माता मंदिर से ज्योत लेकर जनपद बुलंदशहर पैदल जा रहे थे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय