Wednesday, April 23, 2025

शुकतीर्थ में कार सवारों ने की सरेआम फायरिंग, मचा हड़कंप

मोरना। शुकतीर्थ में गुरुवार की दोपहर  कार सवारों द्वारा सरेआम फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गयी। सरेआम गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।

 

पीडि़त ने बताया कि तीन व्यक्ति कार में सवार होकर आये थे तथा घर पर आकर गाली-गलौज व की मारपीट के दौरान आरोपियों ने फायर कर दिया। ग्रामीणों को  आता देख कर आरोपी मौके से फरार हो गये। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित परमधाम कॉलोनी निवासी जसवीर ने जानकारी देकर बताया कि उसकी पुत्रवधु की बहन मौसम निवासी गाँव जहांगीरपुर थाना मंसूरपुर पति से विवाद के चलते उनके घर पर आई हुई थी।

[irp cats=”24”]

 

बृहस्पतिवार की शाम तीन व्यक्ति कार में सवार होकर आये और कार को पीछे ही खड़ी कर उनके घर पहुंच गए, जिसमें मौसम का पति व उसके दो साथियों ने घर पर आते ही गाली-गलौज व मारपीट कर मौसम को जबरदस्ती खींचकर कार की ओर ले जाने लगे। घर के पास में ही बैठे जसवीर ने मौसम को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायर झोंक दिया, जिससे वह बच गया।

 

फायर की आवाज सुनकर आसपास के व्यक्ति उधर दौड़े, तो आरोपी महिला को छोड़ जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस व शुक्रताल पुलिस ने घटना की जानकारी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय