Wednesday, April 2, 2025

नोएडा में धोखाधड़ी कर महिला का प्लाट बेचा, 7 के खिलाफ मुकदमा

नोएडा। थाना दादरी में एक महिला ने 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने दादरी स्थित उसके गोदाम को धोखाधड़ी कर किसी और को बेच दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि अनीता गोयल पत्नी हरिओम गोयल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रेलवे रोड पर उन्होंने अजय कुमार गोयल और विजय कुमार गोयल आदि से एक प्लाट खरीदा था। जहां पर उन्होंने अपना गोदाम बना रखा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उक्त प्लाट को किसी और को बेच दिया है।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोग बार-बार उसके गोदाम पर आते हैं तथा वहां पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इस बाबत अजय कुमार गोयल, विजय कुमार गोयल, अनिल कुमार शर्मा, मणिपाल, संजय कुमार, सोनू शर्मा तथा अमित शर्मा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर थाने में धारा 147, 420, 467, 468, 471, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय