Tuesday, May 13, 2025

गाजियाबाद में कक्षा एक की छात्रा के साथ 15 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में नानी के घर गई आठ साल की मासूम के साथ 15 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। रात मासूम ने अपनी मां को किशोर द्वारा गंदी हरकत करने के बारे में बताया। मां ने पुलिस को किशोर के खिलाफ लिखित शिकायत देकर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोर को पकड़कर घटना की जानकारी की। जानकारी के बाद किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

 

मासूम की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी बेटी निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। घर के पास उसकी नानी का घर है। वह प्रतिदिन नानी के घर खेलने जाती है। आरोप है कि वहां रहने वाला 15 साल का किशोर उससे छेड़छाड़ करता है। पिछले तीन दिनों से वह उसकी बेटी को किसी बहाने से बुलाकर कमरे में गंदी हरकत करता है। शाम को भी किशोर ने मौका पाकर उससे छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया।

 

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया। मासूम बच्ची का बयान दर्ज कराकर किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय