Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में पिता और बेटों को मारी गोली, दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

गाजियाबाद। निवाडी थाना क्षेत्र में बाग में पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि यहां गोलियां चल गई। खिंदोरा गांव के बाग में पानी चलाने के विवाद में धोलडी गांव के तीन लोगों को गोली मारने की सूचना है।
निवाड़ी के गांव खिंदौड़ा में शुक्रवार रात पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बाग रखवाली करने वाले पिता व दो पुत्रों को गोलियों से भून दिया। इसमें पिता पप्पू (60) व पुत्र राजा (25) की मौत हो गई। पुत्र राजा का शव देर रात ही राजवाहे से बरामद हो गया जबकि गौताखोरो ने पिता पप्पू का शव शनिवार सुबह राजवाहे से ही बरामद किया। घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने गंगनहर पटरी मार्ग जाम कर दिया। घटना दो समुदाय से जुड़ी होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

मेरठ के थाना जानी स्थित धौलड़ी निवासी पप्पू का परिवार आम के बाग ठेके पर लेता है। उन्होंने निवाड़ी के गांव खिंदौडा में आम के बाग ठेके पर लिए हुए है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे पप्पू अपने पुत्र राजा और चांद के साथ एक बाग से दूसरे बाग जा रहे थे।

[irp cats=”24”]

 

 

तभी रजवाहे पर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोलियां से भूनकर रजवाहे में फेंक दिया। हमले में पप्पू और राजा की मौके पर ही मौत हो गई तथा चांद गम्भीर रूप से घायल हो गया। पप्पू और राजा के शव रजवाहे से बरामद हुए। पप्पू का शव गौताखोरो की मदद से बरामद किया गया। जबकि गम्भीर रूप से घायल चांद को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय