Sunday, April 27, 2025

नोएडा में दहेज न लाने पर ससुर, बहू से करता है अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

नोएडा। थाना दादरी में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में  यह मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर उसके साथ अश्लील करता है। इस मामले की सास व पति से शिकायत करने पर मारपीट की जाती है।

 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि दादरी में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 जून वर्ष 2020 को उसकी शादी जावेद सलमानी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुई। पीड़िता के अनुसार उसके मायके वालों ने अपने हैसियत के हिसाब से स्त्री धन दिया। उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही दहेज की मांग करने लगे तथा उसके साथ मारपीट करते हैं।

[irp cats=”24”]

 

 

महिला ने  आरोप लगाया है कि उसका ससुर उसके साथ कई बार अश्लील हरकत कर चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति जावेद सलमानी, ससुर अकरम, सास श्रीमती अकबरी तथा ननद हिना के खिलाफ धारा 498, 323, 354, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 ध्4 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय