Sunday, May 18, 2025

शामली में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की अकूत दौलत पर लगी भ्रष्टाचार की मुहर, मुकदमा दर्ज

शामली। जनपद निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। भ्रष्टाचार संबंधित जांच में रिटायर्ड इंस्पेक्टर द्वारा आय से करीब 46.53 प्रतिशत संपत्ति खर्च किया जाना पाया गया है। संभल में तैनात रहे रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी सहदेव सिंह यूपी पुलिस से रिटायर्ड निरीक्षक हैं, जिनके खिलाफ प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से आय से अधिक संपत्ति के तहत जांच चल रही थी। सहदेव सिंह क्राइम बांच जनपद संभल में बतौर निरीक्षक के पद पर तैनात रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा मार्च 2021 को आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कराई गई थी। अधिकारियों के मुताबिक जांच निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक द्वारा की गई जांच में पाया गया है कि आरोपी सहदेव सिंह को निर्धारित अवधि में सतहत्तर लाख सात हजार एक सौ सत्तावन रूपए की आय वैध स्रोतों से हुई, जबकि उनके द्वारा एक करोड बाहर लाख तिरानवे हजार सात सौ तेतीस रूपए व्यय किए गए, जोकि उनके आय से करीब 46.53 प्रतिशत अधिक व्यय है।

गढ़ीपुख्ता थाने पर केस दर्ज
सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि रिटायर्ड निरीक्षक के खिलाफ चल रही आय से अधिक संपत्ति की जांच में तथ्य सही पाए गए हैं, जिसके चले भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद सिविल लाइन के निरीक्षक कृष्ण अवतार की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय