Friday, April 18, 2025

भाजपा नेता के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों पर केस दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं पुणे के पूर्व महापौर मुरलीधर मोहोल के नाम पर एक बिल्डर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के जुर्म में कोथरुड पुलिस थाने में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की गहन छानबीन पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पुणे के पौड स्ट्रीट में फिर्यादी बिल्डर का कार्यालय है। दो दिन पहले मुरलीधर मोहोल के नाम पर दो आरोपितों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इन दोनों ने रंगदारी की मांग करते समय कहा था कि पुणे में भाजयुमो के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इसी कार्यक्रम के लिए दोनों आरोपितों ने 20 लाख रुपये की मांग की थी। दोनों आरोपितों ने रंगदारी के पैसे न देने पर आगे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। इसी मामले की शिकायत पीड़ित बिल्डर ने सोमवार को आरोपित संदीप पीरगोंडा पाटिल और शेखर गजानन तकवणे के विरुद्ध दर्ज करवाई है। मामले की छानबीन जारी है। आरोपितों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें :  सैफ अली खान हमला मामला : मुंबई पुलिस ने किया आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका का विरोध
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय