Sunday, April 13, 2025

मुज़फ्फरनगर में घर में घुसकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

मोरना। किशोरी को अकेला पाकर आरोपी ने बलात्कार की घटना की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव निवासी व्यक्ति ने बताया कि परिवार के सदस्य घर से बाहर गये हुए थे। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। उसकी बेटी शौच के लिये गयी कि अचानक वहाँ घात लगाये आरोपी ने उसे पकड़ लिया। तथा जान से मारने की धमकी देकर ज़बरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बाल अपचारी के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी खतौली थाना क्षेत्र के गाँव चन्दपुरी का मूल निवासी है। जो वर्तमान में थाना क्षेत्र के अपने मामा के गाँव मे रहता है।
यह भी पढ़ें :  नाबालिग को फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय