Saturday, April 26, 2025

50 हजार का इनामी पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मीरजापुर। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद राजगढ़ क्षेत्र से 50 हजार के इनामिया पशु तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अछोर लसड़ा गांव निवासी अजीत पासवान पुत्र सत्य नारायण पासवान पर पशु तस्करी करता था। पशु तस्करी के आरोप में युवक पर 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस कई दिन से इसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार शनिवार को मुठभेड़ के बाद इनामिया पशु तस्कर पुलिस के हाथ लग गया। मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपित के पास से एक तमंचा, मोटरसाइकिल, मोबाइल व 3160 रुपये नकद बरामद हुआ है। राजगढ़ थाना प्रभारी राणा प्रताप सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार इनामिया पशु तस्कर के विरूद्ध पहले भी राजगढ़ थाना पर पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय