Friday, April 11, 2025

सांसद निधि से संबंधित विकास कार्य समय से पूर्ण करें- सीडीओ

गाजियाबाद। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत निर्माण कार्यों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

 

समीक्षा बैठक में एक अप्रैल 2023 से पूर्व स्वीकृत प्रगति पर चल रहे (ऑफलाईन मोड) के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के सात कार्य के लिए 1,62,01,200.00 रुपए स्वीकृत हैं तथा यूपी सिडको के दो कार्य के लिए 44,34,000.00 रुपए की धनराशि स्वीकृत है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित किया गया की उच्च गुणवत्ता पूर्ण 31 मई, 2024 की समय सारणी तय करते हुए कार्य को पूर्ण कराए।

 

 

यूपी सिडको के अवर अभियन्ता द्वारा बताया गया की एक कार्य 31 मई, 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा एवं गोविन्दपुरम अनाज मण्डी परिसर में 01 सार्वजनिक शौचालय का निर्माण (दुकान नम्बर-74) के सामने वाला कार्य सामान्य लोकसभा 2024 का गोविन्दपुरम अनाज मण्डी परिसर ईवीएम वेयर हाउस होने के कारण कार्य बाधित है।

 

इसी के साथ सांसद बागपत, राज्यसभा सांसद डा० अनिल अग्रवाल और लोकसभा गाजियाबाद के सांसद (डा०) विजय कुमार सिंह की निधि से एक अप्रैल 2023 से पूर्व स्वीकृत कार्यों की बचत की धनराशि डीआरडीए को वापस करने एवं उसे भारत सरकार के सीएनए खाते में जमा करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें :  गाज़ियाबाद में आवास विकास ने स्वच्छ भारत मिशन पर चलाया बुलडोजर, नगर निगम ने जताई कड़ी आपत्ति
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय