Tuesday, May 6, 2025

आंदोलन कर रहे किसानों से वार्ता करें केंद्र सरकार :- भगत सिंह वर्मा

देवबंद (सहारनपुर)।  भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया के मात्र तीन देश चीन, भारत और अमेरिका उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। बाकी 195 देश उत्तर प्रदेश से छोटे हैं।

संभल हिंसा के आरोपितों की 5 राज्यों में तलाश, कारतूसों के तस्करों की भी छानबीन जारी

[irp cats=”24”]

उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट है। बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी अव्यवस्था व गुंडागर्दी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश का चार भागों में बंटवारा जरूरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है।

मुज़फ्फरनगर में युवक का अपहरण, जेब से 20 हज़ार छीने, 75 हज़ार ऑनलाइन भी वसूले

आजादी से अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लखनऊ और पूर्वांचल के नेता घोर उपेक्षा करते आ रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा नाममात्र है। उत्तर प्रदेश में दो एम्स है दोनों पूर्वांचल में हैं। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और केंद्रीय यूनिवर्सिटी आईआईटी  आईआईएम जैसी सभी संस्थाएं पूर्वांचल में है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं। बड़ा राज्य होने के कारण यहां अन्नदाता किसानों की घोर उपेक्षा की जा रही है। सरकार किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी नहीं दिला पा रही है जिसके कारण किसान कर्जबंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है।

मुज़फ्फरनगर में पुरबालियान प्रधान शौकत अली गिरफ्तार, यशवीर महाराज के प्रदर्शन की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार गन्ना उत्पादन की लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल तत्काल घोषित किया जाए और चीनी मिलों से पिछले वर्ष का व इस वर्ष का गन्ना भुगतान और ब्याज तत्काल गन्ना किसानों को दिलाया जाए। भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में आज यहां जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से उनके निवास एक प्रतिनिधिमंडल मिला।

इस दौरान मदनी ने कहा कि सभी की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश का विभाजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभाजन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी भी सहमत थे। वार्ता के दौरान पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, अंशुल चौधरी, सुमित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय