Monday, April 28, 2025

मुज़फ्फरनगर में स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने चेयरमैन जमील अहमद

मीरापुर। कस्बे के चेयरमैन जमील अहमद को स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन लखनऊ द्वारा मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष देशराज सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के निकाय अध्यक्षो के हितो की रक्षा करने के लिए यह संगठन बनाया गया है जिसके पूरे प्रदेश के हर जिले में जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में चेयरमैन जमील अहमद को मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चेयरमैन जमील अहमद ने बताया कि पूरे जिले के निकाय अध्यक्षो के हितो की रक्षा के लिए तैयार रहेंगे तथा एसोसिएशन से जुडकर नगर के विकास में योगदान करेंगे तथा नगर की समस्याओं से लोगो को निजात दिलाने का कार्य करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय