Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर में ठंड और कोहरे के चलते आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में ठंड और कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के बच्चों के स्कूल समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

योगी सरकार ने पेश किया 17,865 करोड़ का अनुपूरक बजट

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर बुधवार शाम बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार जिले के सभी बोर्ड के विद्यालय गुरुवार से सुबह 10 बजे खुलेंगे। स्कूल का संचालन दोपहर 3 बजे तक होगा। यह समय सारणी केवल कक्षा आठवीं तक के स्कूलों के लिए लागू है।

अमित शाह ने संसद में किया अंबेडकर का अपमान, भड़के खरगे बोले- हमारे लिए वे भगवान से कम नहीं !

[irp cats=”24”]

इन दिनों जिले में घने कोहरे और तेज ठंड के कारण सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी।
हालांकि, प्रशासनिक आदेश से पहले भी अधिकांश स्कूल सुबह आठ बजे के बाद ही खुल रहे थे।

मुज़फ्फरनगर में तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

बदला हुआ यह समय अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। ठंड के हालात को देखते हुए प्रशासन समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करेगा।

यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय