Friday, April 25, 2025

मुख्यमंत्री साय का राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर तंज, कहा कई लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, उनके साथ न्याय हो जाए

रायपुर। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा किए, कितना असर हुआ आपके सामने है। अब न्याय यात्रा निकले हैं। उनके कई लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। उनके साथ न्याय हो जाए। दिल्ली से वापस लौटने के बाद गुरुवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमान तल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने यह बात कही है।

वहीं न्याय यात्रा प्रवेश को लेकर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी आ रहे है तो उनको छत्तीसगढ़ के जनता से माफी मांगनी चाहिए। गरीब जनता को ठगने का काम किया है।आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

अपने दिल्ली दौरे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दिल्ली में देश के गृहमंत्री से, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात हुई। प्रदेश में मोदी की गारंटी के लिए जो काम कर रहे हैं, उसकी जानकारी दी है।चुनाव के संबंध में यहां बातचीत होगी. ओम माथुर और नितिन नबीन आए हैं। चुनाव की तैयारी तेजी से कर रहे।

[irp cats=”24”]

वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नितिन नबीन ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता दिन रात काम करते हैं। चुनाव के लिए संगठन और लोकसभा स्तर पर बैठक हो रही है। हम लोग समीक्षा कर रहे हैं कि लोकसभा में क्या स्थितियां है और किस तरह से और बेहतर किया जा सकता है।

विधायकों को लोकसभा लड़ाने की भी तैयारी पर उन्होंने कहा, थोड़ा इंतजार करिए।कांग्रेस में सद्भावना नजर आ रही है। वह एक दूसरों को चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। मैं कहूंगा कि आज कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतारने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रही है और उस कसौटी पर अपने आपको कसने के लिए तैयार नहीं है तो आप समझ सकते हैं, कितना न्याय हो पाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय