Saturday, February 22, 2025

उप्र में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश,बोले- तत्काल राहत राशि दें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिलों के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें।

आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को चार लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशुहानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल वित्तीय सहायता दी जाए।

फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए। ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके और किसानों को राहत दिलाई जा सके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय