Monday, May 6, 2024

मुख्यमंत्री योगी ने गौतमबुद्धनगर में किया 1718 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गौतमबुद्धनगर जिले में 1718 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने नोएडा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में नई पहचान बना रहा है। वहीं विपक्षी दल भारत की इस विकास यात्रा में गतिरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर आपातकाल के लिए कांग्रेस पर हमला बोला और समाजवादी पार्टी को भी घेरा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आदित्यनाथ ने कहा कि 48 साल पहले कांग्रेस ने आपातकाल के जरिए लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया था। उस समय लोकतंत्र सेनानियों ने एकजुट होकर कांग्रेस के इस षड्यंत्र का विरोध किया था। यातनाएं सहकर लोकतंत्र को बचाने का काम किया था। मैं उनको नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि उस दौरान लोकनायक जयप्रकाश के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी समेत समूचा विपक्ष कांग्रेस के इस षड्यंत्र के खिलाफ एकसाथ था।

मुख्यमंत्री ने कहा के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत नई पहचान बना रहा है। वैश्विक मंच पर भारत बेहतर वातावरण बनाने के लिए कार्य कर रहा है। आज भारत अमृत काल में चल रहा है। इस अनवरत यात्रा को कांग्रेस के साथ मिलकर जदयू, सपा, रालोद और अन्य दल एकजुट होकर इस यात्रा को रोकने का काम कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता सब जानती है और इनके भ्रष्ट कारनामों को भी जानती है। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इनको एक बार फिर सबक सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि आज भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 में विश्व की 65 प्रतिशत आबादी और 80 प्रतिशत संसाधन आते हैं। भारत को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना है। अपनी नकारात्मक सोच के कारण 1947 में जन्मा पाकिस्तान आज रोटी-रोटी के लिए मोहताज है और दरिद्रता का सामना कर रहा है। जिस तरह भारत अपनी विकास यात्रा पर अनवरत चल रहा है, 2027 तक वह विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

इस अवसर पर गौतमबुधनगर के सांसद महेश शर्मा, सांसद सुरेंद्र नागर, पीडब्ल्यूडी मंत्री बृजेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, विधायक पंकज सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय