Tuesday, May 20, 2025

मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का उद्घाटन किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन में विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम यहां बनी डिजिटल वीथिका भ्रमण कर अवलोकन किया। इसके विधान भवन के प्रथम तल पर नवनिर्मित डिजिटल कॉरिडोर का उन्होंने उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने द्वितीय तल पर नवीनीकृत गैलरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान मंडल दल कार्यालय कक्ष का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने नव निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा में अध्यक्ष सतीश महाना का एक वर्ष’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।इसके अलावा उन्होंने विधानसभा के गाइडेट टुअर की वेबसाइट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, संजय निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय