Tuesday, April 29, 2025

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक का किया शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए सभी केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के सभी वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व भाजपा के जिला अध्यक्ष बैठक में मौजूद हैं। कार्यक्रम स्थल पर भव्य सजावट की गई है। पूरे लखनऊ शहर को भगवा झंडे और होर्डिंग से सजाया गया है। शहर में दर्जनों स्थान पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

 

[irp cats=”24”]

बैठक में उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की रणनीति और प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से अभियान पर चर्चा होगी। इसके अलावा पार्टी की सदस्यता अभियान संचालन और संगठनात्मक चुनाव कराए जाने को लेकर भी चर्चा होगी।

 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, कमलेश पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और गौरव भाटिया उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय