Wednesday, May 22, 2024

मुख्यमंत्री योगी की प्रदेशवासियों से अपील, ‘कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं’

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने संदेश में कहा है कि ‘हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इन विचारों को आत्मसात करते हुए आज ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम पर प्रारंभ हो रहे ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इस महाभियान की श्रृंखला में पूरे उत्तर प्रदेश में पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 11 करोड़ पौधों का रोपण हो चुका है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य सहजीवन-सहअस्तिव का संदेश देती अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महा-अनुष्ठान भी है। अतः पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को सुनिश्चित करते इस ईश्वरीय कार्य में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट के जरिये अपने संदेश में कहा है कि भारतीय मनीषा ने वृक्षों को देवतुल्य सम्मान दिया है। वेदों में कहा गया है, रक्षाएं प्रकृति पातुं लोका, अर्थात प्राणि मात्र के लिए प्रकृति की रक्षा कीजिए।
उन्होंने लिखा है कि वृक्ष न सिर्फ हमारे जीवन के लिए प्राणवायु आक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन में वृक्षों का अति महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे पूर्वजों ने इस महत्व को स्वीकार कर वृक्ष लगाए और उनका संरक्षण किया। आज हमारी बारी है। आइए, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण महाभियान-2023 को सफल बनाएं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय