Sunday, February 23, 2025

संभल हिंसा में लंबी दाढ़ी वाले आरोपित की तलाश, पहचान के लिए दूसरे जिले में खोजबीन जारी

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में तीन माह पूर्व हुई हिंसा में भीड़ को उकसाने वाले लंबी दाढ़ी वाले शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इस घटना के करीब 77 आरोपित उपद्रवियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, जिसमें चार आरोपित महिलाएं भी शामिल हैं।

MSP पर होगा 19 मार्च को फैसला, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठनों से की वार्ता, जताया मुद्दे के हल का भरोसा

जिले में विवादित जामा मस्जिद व हरिहरनाथ नाथ मंदिर में 24 नवम्बर 2024 को सर्वे के दौरान तीन स्थानों पर हिंसा और बवाल हुआ था। पहला बवाल विवादित जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था, जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था, जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसके बाद तीसरी हिंसा हिंदूपुरा खेड़ा में हुई थी। यहां पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था।

आशा वर्कर की दिन दहाड़े घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या

इस घटना के बाद लंबी दाढ़ी वाले एक आरोपित शख्स का वीडियो सामने आया था, जिसमें यह नारेबाजी करते हुए और लोगों को आगे बुलाते हुए कैद हो गया था। इससे यह भी स्पष्ट हुआ था कि यह आरोपित अकेला नहीं था, इसके साथ अन्य लोग भी थे।

मुज़फ्फरनगर के वकील से मेरठ के डॉक्टरों ने ठगे सवा 6 लाख रुपये, गुर्दा बदलने के नाम पर की ठगी

संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने शनिवार को बताया कि 24 नवम्बर 2024 की सुबह सर्वे के दौरान दाढ़ी वाला शख्स भीड़ में सबसे पहले उग्र हुआ था। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए हैं, लेकिन आरोपित की पहचान नहीं हो सकी है। इसकी पहचान के लिए दूसरे जिले में भी खोजबीन कराई जा रही है।

भतीजे की शादी में 50 हज़ार खर्च करने पर डांटा तो 2 बेटियों को जहर पिलाकर मां ने खुद भी पीया, मंझली बेटी की मौत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साफ चेहरा दिखने के बाद भी पुलिस व खुफिया तंत्र इस आरोपित की तलाश नहीं कर पाई। अभी तक पुलिस को इस आरोपित के बारे में कोई सूचना भी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि यह आरोपित दूसरे जिले का है। ऐसे में पुलिस दूसरे जिले की पुलिस से भी संपर्क कर रही है, जिससे आरोपित की पहचान हो सके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय