Wednesday, April 23, 2025

मुज़फ्फरनगर में शहर कोतवाल ने महिला से की अभद्रता, क्रांति सेना महिला मोर्चा की महिलाओं ने सिखाया सबक

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी और मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, के नेतृत्व में एक महिलाओ की टीम शहर कोतवाली में पहुंची। ‘महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा क्रांति सेना मैदान में’ का नारा लगाते हुए हंगामा किया।

पूनम चौधरी ने बताया कि मामला ये था कि अन्नू नाम की महिला कल शहर कोतवाली में एक प्लाट के मामले में गई थी, वहां शहर कोतवाल अक्षय शर्मा ने महिला को अपशब्द कहे और उसका मोबाइल छीन लिया तथा उसकी वीडियो और फोटो डिलीट कर दी, इस बात पर बात ज्यादा बिगड़ गई, फिर वो महिला पूनम चौधरी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा क्रांति सेना के पास आई और सारा प्रकरण बताया।

पूनम चौधरी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा क्रांति सेना ने सभी महिलाओं के साथ जाकर कोतवाली में बात की, शहर कोतवाल अक्षय शर्मा, दरोगा नरेंद्र सिंह से बात की, पूनम चौधरी ने शहर कोतवाल से कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तब नरेंद्र सिंह दरोगा और शहर कोतवाल अक्षय शर्मा ने अपनी बात पर खेद प्रकट किया और आगे से ऐसा नहीं होगा।

[irp cats=”24”]

इस मौके पर पूनम अग्रवाल मण्डल अध्यक्ष, क्रांति सेना, पूनम चाहल जिला उपाध्यक्ष, राखी मित्तल नगर कमेटी, सुमन प्रजापति, अनीता प्रजापति, मधु तायल, ममता चौधरी, रिया चौधरी, सविता गौतम, आदि सैकड़ों महिलाओं ने साथ दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय