Friday, May 23, 2025

दिल्ली की तिहाड़ जेल में दो गुटों में झड़प, चार कैदी घायल

नई दिल्ली। एक संदिग्ध गैंगवार और जेल के अंदर वर्चस्व की लड़ाई में दिल्ली तिहाड़ की जेल नंबर 3 के अंदर कैदियों के दो समूह आपस में भिड़ गए। इस झड़प में चार कैदी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस ने घटना के संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, घायल अलग-अलग समूहों से थे। हमले का कारण जेल के अंदर वर्चस्व स्थापित करना था।

अधिकारी ने कहा, “घायलों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय