गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच सम्बंधी समिति (2022—2023) की द्वितीय उप समिति का जनपद गाजियाबाद में 27 दिसम्बर 2023 को आगमन होगा।
लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच संबंधी समिति के आगमन की तैयारियों के सम्बंध में अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
[irp cats=”24”]
बैठक में मुख्य रूप से सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधर, ईओ खोड़ा शालिनी गुप्ता, ईओ लोनी कृष्णकांत मिश्रा, ईओ मोदीनगर नरेन्द्र मोहन मिश्रा, ईओ डासना मनोज कुमार मिश्रा, ईओ मुरादनगर चन्द्रेश कुमार सिंह, ईओ फरीदनगर विपिन सिंह सहित नगर निगम, जीडीए, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।