Tuesday, April 22, 2025

बरनाला में किसानों और व्यापारियों के बीच संघर्ष, माहौल तनावपूर्ण

बरनाला। पंजाब के बरनाला में किसानों और व्यापारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली है। झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण है।

दरअसल, किसान यूनियन के लोग इमिग्रेशन व्यापारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इमिग्रेशन व्यापारी ने विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी की है। किसानों के प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने भी विरोध में अपनी दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच दोपहर बाद माहौल पहले से ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। यहां तक कि व्यापारियों और किसानों में झड़प हो गई। इसके बाद किसानों ने व्यापारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।

ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को शांत करा लिया गया है। मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक जारी है।

यह भी पढ़ें :  बिहार के लोगों को करना होगा सही राजनेता का चुनाव : मुकेश खन्ना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय