Monday, April 28, 2025

कांग्रेस ने ओबीसी समाज को वोट बैंक से अधिक कुछ नहीं समझा: नायब सैनी

गुरुग्राम। भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का सोमवार को यहां दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे-48 किनारे स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं, नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने जहां सरकार की योजनाओं का बखान किया, वहीं उन्होंने 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के 75 सीटें पार होने का दावा किया। यह दावा उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं के दम पर किया, जिनका जन-जन को लाभ मिल रहा है।

नागरिक अभिनंदन समारोह में आने से पहले उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका और सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के स्वागत में रोड शो आयोजित किया। दिल्ली बार्डर से गुरुकमल तक जगह-जगह उनका फूल मालाओं से नायब सिंह सैनी का स्वागत किया गया। बाइक पर सवार कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, मोदी-मनोहर जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। दो घंटों तक चले रोड शो और स्वागत से अभिभूत नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता का उत्साह और कार्यकर्ताओं के जोश से तय हो गया है कि 2024 में हरियाणा में इस बार लोगों ने 75 पार करने का मन बना लिया है।

नायब सिंह सैनी ने अभिनंदन समारोह में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेता सिर्फ झूठ बोलकर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस जातियों के नाम पर समाज को तोडऩा और देश को कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस ने ओबीसी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग बनाकर उन्हें संवैधानिक शक्तियां दी है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है।

[irp cats=”24”]

जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक सुधीर सिंगला, सत्य प्रकाश जरावता, जिला प्रभारी दीपक मंगला, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव मनीष यादव, समय सिंह भाटी, जवाहर यादव ने नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाई। समारोह के बाद जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और कार्यकर्ताओं का समारोह में पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव मनीष यादव, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, तेजपाल तंवर, कमल यादव, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल, हरविंद कोहली, जिला महामंत्री महेश यादव, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव सहित मंडल, मोर्चा, विभागों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सरपंच व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय