Thursday, April 24, 2025

नोएडा में सोशल मीडिया पर की दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में लव, सेक्स और धोखे का एक और मामला सामने आया है। औद्योगिक शहर नोएडा में रहने वाली एक युवती ने थाना फेस-3 में मामला दर्ज कराया था कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई और प्यार हो गया।

फिर युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। शादी का दबाव बनाने पर वह फरार हो गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर  मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर रही पुलिस को आज लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार नामजद वांछित अभियुक्त प्रहर्ष अनुराग पुत्र रविशंकर चौधरी को पर्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा पीडिता से ऑनलाईन शादी का झांसा देकर तथा दोस्ती करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय