Wednesday, April 2, 2025

गाजियाबाद में भाकियू की पंचायत में संगठन की मजबूती पर जोर

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) की पंचायत भोजपुर ब्लॉक में हुई। जिसमें राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामुकमार चौधरी,रामावतार त्यागी,मंडला अध्यक्ष मनीषा चौधरी मौजूद रहे। समीक्षा बैठकर में संगठन के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार पर जोर देने की बात कही। सैकड़ों किसानों ने पंचायत में भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

समीक्षा बैठक में भोजपुर ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू चौधरी और भोजपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले समस्त गांवों के अध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह ने कहा कि पदाधिकारी सदस्यता अभियान जारी रखे और संगठन की मजबूत बनाए। संगठन मजबूत होगा तो किसान और मजदूर मजबूत होगा। एकता और अनुशासन ही संगठन की सबसे बड़ी तहत है। उन्होंने कहा किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

 

मंडल अध्यक्ष मनीषा चौधरी ने कहा कि मातृ शक्ति का संगठन में सम्मान है और होता रहेगा। समीक्षा बैठक में भाकियू के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय