Sunday, May 18, 2025

कांग्रेस ने राज बब्बर को गुड़गांव, आनंद शर्मा को कांगड़ा से चुनाव मैदान में उतारा

नयी दिल्ली- कांग्रेस ने तीन राज्यों में चार लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम मंगलवार को घोषित किये और अभिनेता राज बब्बर तथा वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को चुनावी समर में उतारा है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देती हुई बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति नेकांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र तथा हरियाणा की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने हरियाणा की गुड़गांव सीट से अभिनेता राज बब्बर को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भूषण पाटिल को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का चयन किया है जिनमें वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को कांगड़ा सीट से तथा सतपाल रायजादा को हमीरपुर सीट से टिकट दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय