Tuesday, May 20, 2025

कांग्रेसी को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए मुक्केबाज विजेंदर सिंह, एक दिन में आखिर ऐसा क्या हुआ?

नई दिल्ली। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। वे 22 घंटे पहले कांग्रेसी थे। आखिर एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि वे भगवाधारी हो गए।

 

विजेंदर सिंह 22 घंटे पहले तक भाजपा के खिलाफ टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्ट पर रिपोस्ट किया था, जिसमें लिखा है- आज एक युवा ने मुझे ये वीडियो भेजा! अब भ्रम और भय का जाल तोड़कर सच्चाई सामने आ रही है। अबकी बार प्रोप्रेगैंडा के पापा की दाल नहीं दलने वाली, जनता खुद उन्हें आइना दिखाने को तैयार बैठी है।

 

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राहुल गांधी के एक और पोस्ट को रिपोस्ट किया। इसके माध्यम से कहा गया कि नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं। प्लेयर खरीद कर कैप्टन को डरा कर, अंपायर पर दबाव डाल कर और EVM के दम पर 400 पार का नारा लगा रहे हैं। जबकि हकीकत में सब मिला कर भी वह 180 पार करने की हालत में नहीं हैं। यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है।

 

चाहे दिल्ली के जंतर-मंतर में पहलवानों का धरना प्रदर्शन हो या फिर किसान आंदोलन में किसान शुभकरण सिंह की मौत, विजेंदर सिंह ने दोनों ही मामलों का सपोर्ट किया था। वे पहलवानों के साथ धरना प्रदर्शन में बैठे थे और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने 30 मार्च को एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि शहीद किसान शुभकरण सिंह अमर रहे।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय