Wednesday, May 15, 2024

मेरठ में महिला पर तेजाब फेंकने के आरोपी की जेल में मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप,चार कर्मचारी सस्पेंड

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में चौधरी चरण सिंह कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यहां महिला पर एसिड अटैक के जुर्म में सजा काट रहे कैदी की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में जेल में बंद आरोपी रोहित की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं, जेल अधीक्षक ने जिला जज और डीएम से मौत की न्यायिक जांच कराने के लिए पत्र लिखा है।

 

रोहित को 9 अप्रैल को जेल भेजा था और नियमानुसार उसे तन्हा बैरक में रखा गया। यहां बैरक में पहले से एक कैदी मौजूद था। शनिवार सुबह रोहित सोकर नहीं उठा तो ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने अफसरों को सूचना दी। रोहित को कारागार अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत से हड़कंप मच गया। इसके बाद रोहित केशव को मोर्चरी भेजा गया।

 

 

परिजनों ने जिला कारागार से लेकर मोर्चरी तक हंगामा कर दिया और जेल में हत्या का आरोप लगाया। मामला डीजी ऑफिस तक पहुंच गया। देर शाम डीजी जेल एसएन साबत ने प्रथम दृष्टया दो जेल वार्डन संजय सिंह व सनोज और दो हेड वार्डन हरीशंकर त्रिपाठी व रविंद्र सिंह को निलंबित कर जांच डीआईजी जेल सुभाष चंद शाक्य को सौंप दी। कैदी की मौत के मामले में फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में कई अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय