Thursday, April 24, 2025

साइलेंट पीरियड में घोषणापत्र जारी कर कांग्रेस ने संविधान के साथ किया खिलवाड़, कार्रवाई करे चुनाव आयोग – संबित पात्रा

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर संविधान और चुनाव के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि आज 13 तारीख है और झारखंड में मतदान चल रहा है। झारखंड में संविधान के अनुसार, लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है और यह हिंदुस्तान की खूबसूरती है। उन्होंने आगे कहा कि वहीं इस देश में एक ऐसा राष्ट्रीय दल है जो समय-समय पर संविधान की धज्जियां उड़ाता रहता है। मतदान से पहले के 48 घंटे साइलेंट पीरियड होते हैं।

 

जज के पर हमला होने के बाद सुंदर भाटी के जमानती डरे, कई वापस लेंगे जमानत

[irp cats=”24”]

चुनाव के नियमों के अनुसार इन 48 घंटों के दौरान कोई राजनीति पार्टी चुनाव प्रचार नहीं कर सकती और ना ही अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। कोई बड़ा नेता उस समय रैली नहीं कर सकता है। इस नियम से कोई भी अनभिज्ञ नहीं हैं। पात्रा ने आगे कहा कि लेकिन उन्हें बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि तमाम नियमों को जानने के बावजूद कांग्रेस पार्टी, जो कि एक राष्ट्रीय दल है, ने साइलेंट पीरियड की अवधि के दौरान ही चुनाव घोषणा पत्र जारी कर नियमों का उल्लंघन किया है।

 

पुरुषों को नपुंसक व महिलाओं को बाँझ बनाने की औषधि का छिड़काव करते हैं मुसलमान, बोले यशवीर महाराज

उन्होंने कहा कि 13 तारीख को पहले चरण का मतदान है और 11 तारीख से 48 घंटे के लिए यानी मतदान से पूर्व किसी तरह का प्रचार नहीं होना चाहिए। उसके बावजूद कल 12 तारीख को कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। ये अपने आप में बहुत ही दुखद है और संविधान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी के तथाकथित दिग्गज नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वो हमेशा चुनाव आयोग के खिलाफ कहते रहे हैं और जिस प्रकार से कल राहुल गांधी की पार्टी ने चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ाई है, भाजपा की राज्य इकाई ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। चुनाव आयोग को कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

इटावा में सर्राफा कारोबारी गिरफ्तार, कारोबारी नुकसान के कारण कर दी थी पत्नी व 3 बेटे-बेटियों की हत्या

 

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में पब्लिक टेंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को देने के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी झारखंड में भी एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहती है। कांग्रेस और जेएमएम, दोनों ने ही झारखंड की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। मुसलमानों को आरक्षण देने का , कांग्रेस का यह षडयंत्र सफल नहीं होगा। बुलडोजर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जहां तक बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट और मकानों का सवाल है, भाजपा का मत बिल्कुल स्पष्ट है कि हम सभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।

 

 

जो फैसला आया है, वह एक राज्य के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए आया है। पूरे भारत में कानून का राज है, संविधान का राज है और जो भी यहां होता है संविधान के अनुसार होता है। जो भी संविधान के अनुसार नहीं होता है, उसके लिए भी प्रावधान है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज अगर पूरे हिंदुस्तान में कहीं न कहीं अपराधियों के मन में डर है तो हमें लगता है कि अपराधियों के मन में डर होना एक अच्छे देश की निशानी है। जनता के मन में सुख और अपराधियों के मन में डर जरूर होना चाहिए और यह सभी नियमों का पालन करके होना चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय