Monday, May 19, 2025

राहुल गांधी पर हमला करने वाले हमलावरों की जांच कराए जाने की मांग, कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

शामली। जिला कांग्रेस कमैटी के पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले की कोशिश की जांच कराए जाने की मांग को लेकर देश राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

 

मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत देश के विभिन्न प्रदेशों से निकल रही है। जिसका उद्देश्य देश की जनता को भारत सरकार की अन्याय पूर्ण दमनकारी नीतियों, संविधान की रक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि के बारे में जनता को अवगत कराना है, लेकिन यात्रा को रोकने के लिए अनेक प्रदेशों की सरकार भरपूर कोशिश कर रही है। यात्रा का आरंभ मणिपुर राज्य से किया गया।

 

 

आजकल यात्रा असम प्रदेश में को निकल रही है वहां के मुख्यमंत्री को डर है कि यदि जनता को हमारे को कृतियों का पता चल गया तो क्या होगा। इसीलिए यात्रा पर पथराव, नेताओं पर हमले व यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है जो एक लोकतांत्रिक देश के लिए अत्यंत दुख का विषय है। तुरंत संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।

 

 

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, प्रमोद पटवारी, संदीप शर्मा, अरविंद झंझोट, लोकेश कटारिया, सुबोध कोरी, खुर्शीद चौधरी, संदीप राणा, रिजवान, आदेश कुमार, सतबीर एडवोकेट, प्रमोद कश्यप,आशु मलिक, माजिद अली, अजय कुमार, महाबीर सैनी, राधेश्याम सैनी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय